LIVE
---Advertisement---
On: June 20, 2026 11:33 AM

ऋतुराज गायकवाड यॉर्कशायर से काउंटी क्रिकेट खेलेंगे:वनडे कप तक टीम के साथ रहेंगे

भारतीय बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने इंग्लैंड में यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ 2025 सीज़न के लिए डील साइन की है और वे काउंटी चैंपियनशिप व वन‑डे कप तक टीम के साथ रहेंगे। वह जुलाई में टीम से जुड़ेंगे और सत्र अंत तक खेलेंगे।

WhatsApp Join
📢 TV 21 Network से जुड़ें | रिपोर्टर बनें | खबर, फोटो व वीडियो भेजें | विज्ञापन और प्रमोशन के लिए WhatsApp करें: 7060266536

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

ऋतुराज गायकवाड़ यॉर्कशायर से जुड़े 2025 के लिए
वह खेलेगा काउंटी और वन‑डे कप
यॉर्कशायर क्लब ने गायकवाड़ का स्वागत किया
गायकवाड़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अनुभव के साथ खेलेंगे

महाराष्ट्र के बैटर ऋतुराज गायकवाड ने यॉर्कशायर काउंटी टीम से क्रिकेट खेलने की डील साइन की है। वे इस सीजन वनडे कप खत्म होने तक टीम के साथ बने रहेंगे। उन्हें इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 2 अनऑफिशियल टेस्ट खेलने के लिए इंडिया-ए के स्क्वॉड में जगह मिली थी, लेकिन उन्हें एक भी मुकाबला नहीं खिलाया गया।

जुलाई में टीम के साथ जुड़ेंगे

ऋतुराज गायकवाड पहली बार काउंटी क्रिकेट खेलने नजर आएंगे। वे जुलाई में सरे के खिलाफ यॉर्कशायर से मैच खेलेंगे। यहां से वे इंग्लैंड का घरेलू सीजन खत्म होने तक यॉर्कशायर से ही वनडे कप भी खेलेंगे

Also Read

WTC Final के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, तीन टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को टीम में मिली जगह

2 महीने से क्रिकेट से दूर हैं गायकवाड

IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड कोहनी में इंजरी के कारण 10 अप्रैल को टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनकी जगह एमएस धोनी ने कमान संभाली, लेकिन टीम 10वें नंबर पर रही। गायकवाड ने 8 अप्रैल को आखिरी मैच खेला था, इसके बाद से वे कोई भी मुकाबला नहीं खेल सके।

काउंटी खेलने के लिए उत्साहित हूं- गायकवाड

28 साल के ऋतुराज ने कहा, ‘मैं काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हूं। मैं हमेशा से इंग्लैंड में क्रिकेट खेलना चाहता था और यहां के घरेलू क्रिकेट में यॉर्कशायर से बड़ा कोई क्लब भी नहीं। काउंटी चैंपियनशिप में कुछ अहम मैचों के दौरान मुझे मौका मिलेगा। मैं वनडे कप में भी टीम को चैंपियन बनाना चाहता हूं।’

Also Read

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज न‍िकोलस पूरन का इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट

कोच बोले- टीम की बैटिंग मजबूत होगी

यॉर्कशायर के हेड कोच एंथनी मैक्ग्रा ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि ऋतुराज सेकेंड हाफ के लिए टीम से जुड़ेंगे। उनमें बहुत प्रतिभा है और जिस तरह का खिलाड़ी हम तलाश रहे हैं, उनमें वह सबकुछ है। ऋतुराज के आने से हमारी बैटिंग बहुत मजबूत होगी। वे जरूरत पड़ने पर तेज बैटिंग भी कर लेते हैं।’

गायकवाड 29 इंटरनेशनल मैच खेल चुके

ऋतुराज गायकवाड भारत के लिए वनडे और टी-20 डेब्यू कर चुके हैं। उनके नाम 6 वनडे में 115 और 23 टी-20 में 633 रन हैं। वे 5 फिफ्टी और 1 सेंचुरी भी लगा चुके हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने के साथ उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 सेंचुरी भी हैं। वे CSK के लिए 71 IPL मैचों में 2502 रन भी बना चुके हैं।

Also Read

मैत्री मैच में भारत को मिली शिकस्त, थाईलैंड ने 0-2 से हराया; नहीं चला सुनील छेत्री

TV 21 Network

TV 21 Network | Trusted News & Digital Media Platform Breaking News • Latest Updates • Politics • Sports • Entertainment • Technology 📍 Auraiya, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment