निर्माणाधीन हॉल की छत गिरने से 25 घायल
महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी देवस्थान में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन हनुमान मंदिर हॉल की छत अचानक गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद और दर्शन के लिए मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर अचानक टूट गया, जिससे पूरा ढांचा भरभराकर गिर पड़ा। घटना के बाद प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।









