ब्रेकिंग न्यूज़

---Advertisement---
On: October 7, 2026 12:19 PM

विकसित भारत से अंतरिक्ष तक: पीएम मोदी ने दिए 6 बड़े नारे, एक-एक करके जानिए सभी का मतलब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण के बड़े लक्ष्यों को लेकर ‘वी विल डू इट’ का मंत्र दिया. उन्होंने विकसित भारत 2047, तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी, आत्मनिर्भर भारत, ओलंपिक्स की मेजबानी और अंतरिक्ष में नई उड़ान के संकल्प गिनाए.

WhatsApp Join
📢 TV 21 Network से जुड़ें | रिपोर्टर बनें | खबर, फोटो व वीडियो भेजें | विज्ञापन और प्रमोशन के लिए WhatsApp करें: 7060266536

बचपन में दादा-दादी की कहानी में एक बात जरूर होती थी. रास्ता कितना भी लंबा हो, हौसला बड़ा हो तो मंजिल दूर नहीं रहती. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के सामने ऐसे ही बड़े सपनों की तस्वीर रखी. दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 25 साल की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने बार-बार एक ही भरोसा दोहराया. ‘वी विल डू इट’ (We Will Do It). यानी हम करके रहेंगे. मोदी ने इसे देश के बड़े लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प बताया.

  1. हम करके रहेंगे (We Will Do It)
    पीएम मोदी ने देशवासियों के सामने बड़े लक्ष्यों को लेकर ‘We Will Do It’ का नारा दिया. उन्होंने कहा कि भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जिस ऊर्जा और आत्मविश्वास की जरूरत है, वह देश में दिखाई दे रहा है. उनका कहना था कि जब ये बातें लोगों के भीतर जुनून बनकर दौड़ती हैं, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल करने से भारत को कोई रोक नहीं सकता. यही भरोसा उनके बताए बाकी पांच बड़े संकल्पों की बुनियाद बना.
  2. विकसित भारत बाय 2047 (Developed India by 2047)
    मोदी ने सबसे पहले Developed India by 2047 का संकल्प सामने रखा. उन्होंने लोगों से कहा, ‘वी विल डू इट.’ यानी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरा करने का भरोसा. प्रधानमंत्री ने इस सपने को सिर्फ सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के लोगों के सामूहिक प्रयास से जुड़ा संकल्प बताया. उनके संदेश में साफ था कि आने वाले वर्षों में भारत को नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी होगी.
  3. तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी (Third Largest Economy)
    इसके बाद पीएम मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी (Third Largest Economy) बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने इसके साथ भी वही भरोसा जोड़ा, ‘वी विल डू इट.’ यानी लक्ष्य बड़ा है, लेकिन उसे हासिल करने का विश्वास भी उतना ही मजबूत है. मोदी ने अपने भाषण में 2014 के दौर को याद करते हुए कहा कि तब देश की अर्थव्यवस्था को लेकर निराशा का माहौल था, लेकिन लोगों के साथ मिलकर तस्वीर बदली गई.
  4. आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat)
    मोदी के छह नारों में अगला बड़ा संकल्प आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) का रहा. उन्होंने कहा, ‘वी विल डू इट.’ यानी भारत को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य भी मिलकर पूरा किया जाएगा. उनके भाषण में देश की बदलती तस्वीर के उदाहरण भी सामने आए. मोदी ने कहा कि आज Made in India फोन का जलवा है. उन्होंने यह भी कहा कि जहां कभी ब्लैकआउट सुर्खियां बनते थे, आज वहां Solar Power की चर्चा होती है.

ये भी पढ़ेंः ’25 सालों में देश कहां पहुंचा…?’, पीएम मोदी ने अपने पुरानें दिनों को किया याद, 2047 के लक्ष्य पर भी कही ये बात

  1. ओलंपिक्स का आयोजन (Olympics Hosting)
    पीएम मोदी ने भारत में ओलंपिक्स के आयोजन (Olympics Hosting) का सपना भी सामने रखा. उन्होंने इस लक्ष्य के साथ भी कहा, ‘वी विल डू इट.’ यानी भविष्य में भारत ओलंपिक जैसे दुनिया के बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करेगा. मोदी ने इसे उन बड़े सपनों में शामिल किया, जिन्हें देश को मिलकर पूरा करना है. उनके मुताबिक बड़े सपने देखने के साथ उन्हें हासिल करने का आत्मविश्वास भी जरूरी है. इसी विश्वास को उन्होंने ‘वी विल डू इट’ के जरिए लोगों से साझा किया.

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी की 25 बड़ी बातें: ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीता हूं’, जानिए 25 साल के कार्यकाल पर क्या-क्या कहा?

  1. अंतरिक्ष में कदम (India in Space)
    छठा संकल्प भारत की अंतरिक्ष में नई उड़ान (India in Space) से जुड़ा है. पीएम मोदी ने कहा, ‘अंतरिक्ष में कदम, वी विल डू इट.’ यानी भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी नए लक्ष्य हासिल करेगा. अपने भाषण में उन्होंने चंद्रयान का जिक्र करते हुए कहा कि इस मिशन ने उन्हें असफलता से उठकर आगे बढ़ना सिखाया. इस तरह मोदी ने छह नारों के जरिए एक ऐसी तस्वीर सामने रखी, जिसमें विकसित भारत, मजबूत अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता, खेल और अंतरिक्ष के बड़े लक्ष्य शामिल हैं.
TV 21 Network Official Logo – हिंदी न्यूज़ वेबसाइट | ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा समाचार और विश्वसनीय खबरें

TV 21 Network Desk

TV 21 Network की संपादकीय टीम, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय, राजनीति, अपराध, शिक्षा, व्यापार, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक तेज़, सटीक और निष्पक्ष तरीके से पहुंचाने का प्रयास करती है. हमारा उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता देना है.

और पढ़ें

Delhi Protest Analysis

Analysis: दिल्ली प्रदर्शन में आखिर हुआ क्या? CJP के 3 नेता हिरासत में, SIR विवाद से मेट्रो बंदी तक पूरा विश्लेषण

dhruv rathee net worth

Dhruv Rathee House: जर्मनी में कहां रहते हैं ध्रुव राठी? जानिए यूट्यूबर की कितनी है नेटवर्थ, कारें से लेकर निवेश तक की जानकारी

Ladli Behna Yojana 41st Installment

लाड़ली बहना योजना 41वीं किस्त: MP की सवा करोड़ बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये? अक्टूबर की किस्त पर आया बड़ा अपडेट

india weather update 9 october

आज का मौसमः मानसून की विदाई के बीच 22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत जानें कहां बरसेंगे बादल?

नाना पाटेकर जी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- सिनेमा में पैदा हुई बड़ी रिक्‍तता

Akhilesh Yadav ECI Protest

अखिलेश ने राहुल-प्रियंका के प्रदर्शन से क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन कांग्रेस सांसदों के साथ ECI का घेराव, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Leave a Comment