अलीगढ़, 28 जून 2025 —
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की दो गौशालाओं की बदहाल स्थिति ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रीय गौ रक्षा दल को मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी चंदौस ने बताया कि गांव वीरपुरा और हीरापुर (तहसील गभाना) की गौशालाओं में गायें भूख और प्यास से मर रही हैं।
वीरपुरा ग्राम पंचायत के प्रधान रामप्रसाद वर्मा पर गौशालाओं के लिए मिलने वाले सरकारी अनुदान के दुरुपयोग का आरोप लगा है। वहीं हीरापुर गांव में "शहीद अजय पाल सिंह गौ रक्षा धर्मार्थ समिति" के नाम से चल रही गौशाला, जिसका संचालन शकुंतला देवी कर रही हैं, की स्थिति और भी खराब है।
जब राष्ट्रीय गौ रक्षा दल की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची, तो गौशाला संचालकों ने न केवल असहयोग किया बल्कि टीम को जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी अरविंद कुमार द्वारा कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे गौ रक्षक टीम को वापस लौटना पड़ा।
राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रबंधक ठाकुर रेनू सेंगर, राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रविंद्र दास ठाकुर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज पोरवाल, राष्ट्रीय महामंत्री पं. आशीष मिश्रा, गौ रक्षक ठाकुर अक्षय सेंगर और उत्तर प्रदेश के अन्य सदस्यों ने इस गंभीर मामले में सरकार से मांग की है कि दोनों गौशालाओं की तत्काल जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
अन्यथा, राष्ट्रीय गौ रक्षा दल को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
जय गौ माता
जय श्री राम
जय गिरनारी
संपर्क: मो. 9259062898