गेल डीएवी मॉडल स्कूल में हिंदी पखवाड़ा का रंगारंग आयोजन विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मुख्य अतिथि ने दिया प्रेरक संदेश

गेल डीएवी मॉडल स्कूल में हिंदी पखवाड़ा का रंगारंग आयोजन  विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मुख्य अतिथि ने दिया प्रेरक संदेश

गेल डीएवी मॉडल स्कूल में हिंदी पखवाड़ा बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविता पाठ, कहानी वाचन, भाषण, नाट्य मंचन, नारा लेखन और श्रुतलेख जैसी अनेक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

गेल डीएवी मॉडल स्कूल में हिंदी पखवाड़ा बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविता पाठ, कहानी वाचन, भाषण, नाट्य मंचन, नारा लेखन और श्रुतलेख जैसी अनेक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से हिंदी भाषा की महत्ता और समृद्धि को उजागर किया।

कार्यक्रम में गेल इंडिया लिमिटेड के प्रबंधक श्री अनिल त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के समृद्ध साहित्य और इसकी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का संदेश दिया।

विद्यालय परिवार ने श्री त्रिवेदी के मार्गदर्शन को बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

10796572-fe87-4360-9c85-e9495c3a9330-1758098896137.webp

Himanshu Katheriya

I have a computer cource ADCA(Advance diploma in computer in application)