Leh Ladakh Violent: कौन हैं सोनम वांगचुक? अचानक से वे कैसे चर्चा में आ गए? जानें पूरी वजह

Leh Ladakh Violent: कौन हैं सोनम वांगचुक? अचानक से वे कैसे चर्चा में आ गए? जानें पूरी वजह

Leh Ladakh Protest: समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लद्दाख के पूर्ण राज्य के दर्ज की मांग के लिए 15 दिन से अनशन पर हैं. इसी दौरान उनके समर्थन में आए छात्रों ने सड़क पर हिंसक प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिससे

Who is Sonam Wangchuck: लेह-लद्दाख में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प छिड़ गई. ये छात्र सोनम वांगचुक के समर्थन में लद्दाख में आए थे, जिस दौरान ये झड़प हुई. इस झड़प के दौरान सीआरपीएफ की गाड़ी भी फूंक दी गई. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय बीजेपी दफ्तर के बाहर आग लगा दी है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि सोनम वांगचुक कौन है? जो अचानक से वे चर्चा में क्यों आ गए? आइये जानते हैं…

थ्री इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जिस ‘रैचों’ का किरदार आमिर खान ने निभाया था, वह रियल लाइफ में सोनम वांगचुक ही थे. सोनम वांगचुक को असल जिंदगी में फुंसुक वांगडू कहा जाता है. इस प्रदर्शन की वजह से सोनम वांगचुक दोबारा से चर्चा में आए है. वह लगातार लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. सोनम वांगचुक लगातार 15 दिन से भूख हड़ताल पर है. इसी के लिए छात्र उनके समर्थन में आए थे. बता दें कि समर्थन में आए इन छात्रों के बड़े पैमाने पर प्रदर्शन और बंद के दौरान युवकों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हिंसक हो जाने और पथराव करने के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. यह विरोध प्रदर्शन छठी अनुसूची के विस्तार के साथ-साथ लद्दाख को राज्य का दर्जा देने पर केंद्र के साथ प्रस्तावित वार्ता को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर किया गया था.

बताते चलें कि लेह में बंद के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद चार दिवसीय वार्षिक लद्दाख महोत्सव आखिरी दिन बुधवार को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि चार दिवसीय लेह महोत्सव रविवार के दिन शुरू हुआ था, और इसके समापन समारोह में उपराज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता को शामिल होना था. लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के प्रस्तावित तिथि में लेह बंद का आयोजन किया गया था.