ब्रेकिंग न्यूज़

---Advertisement---
On: July 2, 2026 10:28 PM

हेयर पैच बना हत्या की वजह? केतन अग्रवाल केस में चौंकाने वाले खुलासे

WhatsApp Join
📢 TV 21 Network से जुड़ें | रिपोर्टर बनें | खबर, फोटो व वीडियो भेजें | विज्ञापन और प्रमोशन के लिए WhatsApp करें: 7060266536

नमस्कार…
मैं हूँ Archit Kushwaha…
और आप देख रहे हैं TV 21 Network।

दोस्तों… क्या सिर्फ इस वजह से किसी इंसान की जान ली जा सकती है… कि उसके सिर पर बाल कम थे…?
क्या कोई लड़की सिर्फ इसलिए अपने होने वाले पति को मारने की प्लानिंग कर सकती है… क्योंकि वो हेयर पैच लगाता था…?

सुनने में ये बात जितनी बेहूदी, घटिया और शर्मनाक लगती है…
केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस जांच के बाद सामने आ रही बातें उससे भी ज्यादा डराने वाली हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक… सिया ने पूछताछ में बताया कि केतन के सिर के बाल कम थे… वो हेयर पैच लगाया करता था… और यही बात उसे पसंद नहीं थी।
अब सोचिए… अगर किसी इंसान के बाल झड़ रहे हैं… तो क्या वो उसकी मौत की वजह बन सकता है…?

भाईसाब… आज देश का हर दूसरा लड़का बाल झड़ने की परेशानी से गुजर रहा है।
कोई विग लगाता है… कोई हेयर पैच… कोई ट्रांसप्लांट करवाता है…
तो क्या ये कोई अपराध है…?

अगर यही वजह बन जाए किसी की जान लेने की…
तो कल कोई कहेगा रंग पसंद नहीं था…
कोई बोलेगा मोटा था…
कोई बोलेगा हकलाता था…
और फिर क्या…?
लोग कमियाँ गिनाकर इंसानों को मारना शुरू कर देंगे…?

पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि सिया और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन के बीच हजारों कॉल्स हुईं…
महीनों तक बातचीत चली…
और कई बार केतन को रास्ते से हटाने की कोशिश की गई।

14 जून…
20 जून…
लगातार प्लानिंग… लगातार कोशिशें…
और ऊपर से सोशल मीडिया पर एक परफेक्ट कपल की तस्वीर।

वीडियो में हँसता हुआ चेहरा…
सेल्फी… प्यार… रोमांस…
लेकिन अंदर ही अंदर मौत की स्क्रिप्ट लिखी जा रही थी।

यही तो आज के दौर का सबसे खतरनाक सच है दोस्तों…
सोशल मीडिया पर सबकुछ परफेक्ट दिखता है…
लेकिन रियल लाइफ में रिश्ते अंदर से टूट चुके होते हैं।

और सबसे बड़ा सवाल…
क्या आज के माँ-बाप अपने बच्चों को सच में जानते भी हैं…?

फोन पर दो मिनट की बातचीत…
“खाना खाया?”
“नौकरी कैसी चल रही है?”
“घर कब आओगे?”

बस…
इतनी ही बातचीत में आज पूरी जिंदगी सिमट गई है।

बच्चों की अपनी अलग दुनिया है…
मोबाइल… चैट… रिश्ते… सीक्रेट प्लान…
लेकिन माँ-बाप को लगता है कि उनका बच्चा सबसे सीधा है।

सिया के माता-पिता भी यही कह रहे हैं कि उनकी बेटी बहुत सीधी-सादी थी…
उन्हें कुछ पता ही नहीं था।
जबकि पुलिस दावा कर रही है कि महीनों से प्लानिंग चल रही थी।

अब सवाल ये उठता है कि अगर किसी रिश्ते में दिक्कत थी…
तो रिश्ता तोड़ा क्यों नहीं…?
इनकार क्यों नहीं किया…?
जान लेने तक बात क्यों पहुँची…?

केतन के पिता का बयान भी दिल तोड़ देने वाला है।
उन्होंने कहा — “अगर बाल कम थे तो क्या हुआ…? हमने पहले ही बता दिया था कि वो छोटा सा हेयर पैच लगाता है।”

सोचिए…
एक पिता अपने बेटे की मौत के बाद ये सफाई दे रहा है… कि उसके बाल कम थे।

दोस्तों… ये सिर्फ एक मर्डर केस नहीं है…
ये आज के समाज का आईना है।
जहाँ दिखावा… सोशल मीडिया… फेक परफेक्शन… और रिश्तों की नकली चमक… लोगों को अंदर से खोखला कर रही है।

और अगर पुलिस के आरोप कोर्ट में साबित होते हैं…
तो ये मामला आने वाले समय में रिश्तों और भरोसे पर बहुत बड़ा सवाल बनकर खड़ा होगा।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है…
कई एंगल्स पर काम हो रहा है…
और अदालत में सच क्या साबित होगा… ये आने वाला वक्त बताएगा।

लेकिन एक बात तय है दोस्तों…
अगर रिश्तों में भरोसा खत्म हो जाए…
तो सबसे खतरनाक इंसान वही बन जाता है…
जो सामने मुस्कुरा रहा होता है।

मैं हूँ Archit Kushwaha…
आप देख रहे थे TV 21 Network

TV 21 Network Official Logo – हिंदी न्यूज़ वेबसाइट | ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा समाचार और विश्वसनीय खबरें

TV 21 Network

TV 21 Network | Trusted News & Digital Media Platform Breaking News • Latest Updates • Politics • Sports • Entertainment • Technology 📍 Auraiya, Uttar Pradesh, India

और पढ़ें

Delhi Protest Analysis

Analysis: दिल्ली प्रदर्शन में आखिर हुआ क्या? CJP के 3 नेता हिरासत में, SIR विवाद से मेट्रो बंदी तक पूरा विश्लेषण

dhruv rathee net worth

Dhruv Rathee House: जर्मनी में कहां रहते हैं ध्रुव राठी? जानिए यूट्यूबर की कितनी है नेटवर्थ, कारें से लेकर निवेश तक की जानकारी

Ladli Behna Yojana 41st Installment

लाड़ली बहना योजना 41वीं किस्त: MP की सवा करोड़ बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये? अक्टूबर की किस्त पर आया बड़ा अपडेट

india weather update 9 october

आज का मौसमः मानसून की विदाई के बीच 22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत जानें कहां बरसेंगे बादल?

नाना पाटेकर जी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- सिनेमा में पैदा हुई बड़ी रिक्‍तता

Akhilesh Yadav ECI Protest

अखिलेश ने राहुल-प्रियंका के प्रदर्शन से क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन कांग्रेस सांसदों के साथ ECI का घेराव, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Leave a Comment