उत्तर प्रदेश के जालौन में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक अतिरिक्त पढ़ाई कराने के बहाने 17 वर्षीय छात्रा को अपने घर पर रोकता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था. इस दौरान शिक्षक का भतीजा कथित तौर पर वीडियो बनाता था.
रविवार शाम को घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद छात्रा के भाई ने माधौगढ़ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है.
अतिरिक्त क्लास के बहाने छात्रा को घर पर रोकता था शिक्षक
मामला जालौन जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय छात्रा ट्यूशन पढ़ने जाती थी. आरोप है कि ट्यूशन टीचर अतिरिक्त पढ़ाई कराने के बहाने उसे अपने घर पर रोक लेता था. इसी दौरान वह छात्रा के साथ दुष्कर्म करता था. आरोप है कि शिक्षक का भतीजा इस घटना का वीडियो भी बनाता था.
वीडियो सामने आने के बाद परिजनों को हुई जानकारी
रविवार शाम को घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद छात्रा के परिवार को पूरे मामले की जानकारी हुई. इसके बाद छात्रा के भाई ने माधौगढ़ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.
ये भी पढ़ेंः UP Weather Today: लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी में आज कैसा रहेगा मौसम? 7 दिन का पूर्वानुमान
जालौन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
मामले में माधौगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में शिकायत मिलने पर कोतवाली माधौगढ़ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. माधौगढ़ क्षेत्राधिकारी ने भी मामले को लेकर बयान दिया है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
Google पर खबरों में TV 21 Network ज़्यादा देखना चाहते हैं?
⭐ हमें अपना Preferred Source बनाएं







1 thought on “जालौन रेप केसः 17 साल की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने किया दुष्कर्म, भतीजे ने बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार”