विकास कार्यों में गुणवत्ता और निर्माण मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. दर्शननगर क्षेत्र के तकपुरा गांव जाने वाली सड़क पर हो रहे सीसी रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता के आरोप लगाए हैं. आरोप है कि करीब एक साल पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाई गई सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया गया और अब उसी स्थान पर मिट्टी की परत डालकर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है.
मामला देवकली से दर्शननगर-अकबरपुर मार्ग पर अवध इंटरनेशनल स्कूल के सामने स्थित पेट्रोल पंप से तकपुरा गांव जाने वाली सड़क का है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर पहले एक लेयर सीसी ढलाई की जा चुकी है और अब अंतिम लेयर की ढलाई का कार्य कराया जा रहा है. आरोप है कि निर्माण के दौरान सड़क की उचित सफाई और धुलाई किए बिना ही करीब डेढ़ इंच मिट्टी की परत के ऊपर सीसी ढलाई की जा रही है. इससे निर्माण की गुणवत्ता और सड़क की मजबूती को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
ग्रामीणों ने खड़ किए सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि जब इसी सड़क काकि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर जनता के पैसे की बर्बादी की जा रही है. उनका सवाल है कि यदि सड़क का निर्माण इसी तरह मिट्टी के ऊपर कराया जाएगा तो वह कितने दिनों तक टिक पाएगी?
अब देखना यह है कि अयोध्या विकास प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारी इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराते हैं या फिर सरकारी धन से हो रहे इस कार्य पर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज किया जाता है. ग्रामीणों ने निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.
देश की राजनीति, क्राइम, लोकल, शिक्षा, व्यापार, खेल की हर छोटी-बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए TV21 Network से जुड़े रहें. ताजा खबरें पढ़ने या राजनीति के हर छोटी-बड़ी बारीकी को समझने के लिए TV21 Network चैनल को सब्सक्राइब करें. हर छोटी-बड़ी खबरों के अपडेट के लिए एक कदम आगे रहें.
Google पर खबरों में TV 21 Network ज़्यादा देखना चाहते हैं?
⭐ हमें अपना Preferred Source बनाएं






