---Advertisement---
On: July 11, 2026 9:15 PM

फु क्वोक द्वीप के पास दर्दनाक हादसा, 32 भारतीय सवार थे, 15 की मौत, 21 बचाए गए

Vietnam Boat Accident Update: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी बोट पलटने से 15 भारतीयों की मौत हो गई. 21 लोगों को बचाया गया है. ज्यादातर यात्री तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के थे. भारतीय दूतावास राहत कार्य और सहायता में जुटा है.

WhatsApp Join
📢 TV 21 Network से जुड़ें | रिपोर्टर बनें | खबर, फोटो व वीडियो भेजें | विज्ञापन और प्रमोशन के लिए WhatsApp करें: 7060266536

---Advertisement---

Indian Tourists in Phu Quoc Island News: वियतनाम से शनिवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई, जिसने भारत में कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी. फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी एक बोट अचानक समुद्र में पलट गई. इस हादसे में बोट पर सवार 32 भारतीय पर्यटक भी शामिल थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. मृतकों और प्रभावित लोगों में ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसे की खबर मिलते ही भारत और वियतनाम के अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया.

स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ. बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप की सैर कराने ले जा रही थी. बताया जा रहा है कि नाव तट से लगभग 400 मीटर पहले ही पलट गई. घटना के वीडियो में समुद्र में ऊंची और तेज लहरें दिखाई दे रही हैं. शुरुआती आशंका है कि खराब समुद्री परिस्थितियां हादसे की बड़ी वजह हो सकती हैं. हालांकि अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अंतिम कारण जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा.

घायलों का इलाज जारी
राहत कार्य में जुटी टीमों ने कई लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया, लेकिन कुछ पर्यटक नाव के नीचे फंस गए थे. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार कई यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. बोट पर कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 4 क्रू मेंबर भी शामिल थे. वियतनाम में भारतीय दूतावास ने यात्रियों की सूची जारी की है, जिसमें दो भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं समाचार एजेंसी एपी के अनुसार आंध्र प्रदेश के तीन घायल पर्यटकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मोदी ने जताया दुख
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद कर रहे हैं. यात्रियों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास ने कंट्रोल रूम भी बनाया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. फिलहाल बचाव कार्य और स्थिति की निगरानी जारी है, जबकि भारत और वियतनाम के अधिकारी लगातार संपर्क में बने हुए हैं.

TV 21 Network

TV 21 Network | Trusted News & Digital Media Platform Breaking News • Latest Updates • Politics • Sports • Entertainment • Technology 📍 Auraiya, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment