Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए अब प्रशासन ने कमर कस ली है. जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान शुरू किया गया है, जो 17 सितंबर 2026 तक चलेगा. Lakhimpur Kheri illegal liquor campaign के तहत पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें गांव-गांव और संदिग्ध ठिकानों पर पहुंचेंगी. जिले की सातों तहसीलों में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. मकसद साफ है कि जहां भी कच्ची शराब बन रही हो, छिपाकर रखी जा रही हो या तस्करी हो रही हो, वहां सख्त कार्रवाई की जाए.
अभियान के लिए सदर में एसडीएम सदर, सीओ सदर और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 की टीम बनाई गई है. मोहम्मदी में एसडीएम, सीओ और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 जिम्मेदारी संभालेंगे. निघासन में एसडीएम, सीओ और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 की टीम रहेगी. पलिया में एसडीएम, सीओ और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 कार्रवाई करेंगे. गोला में एसडीएम, सीओ और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 मोर्चा संभालेंगे. मितौली में क्षेत्र-6 और धौरहरा में क्षेत्र-7 के आबकारी निरीक्षक के साथ एसडीएम व सीओ मिलकर Lakhimpur Kheri Excise Department की कार्रवाई करेंगे.
तस्करों की सूची, गैंगस्टर एक्ट कार्रवाई
अभियान में पहले से अवैध शराब के धंधे में लगे माफिया और तस्करों की सूची भी खंगाली जाएगी. पुलिस की मदद से ऐसे लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी. जिन पर मामला गंभीर पाया गया, उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी है. गांव-देहात में शराब बनाने या छिपाने की खबर मिलने पर टीमें मौके पर पहुंचेंगी. जंगल, नदी किनारे, सुनसान जगह और दूरदराज के इलाकों में भी छापेमारी होगी. जरूरत पड़ी तो ड्रोन उड़ाकर ऊपर से निगरानी की जाएगी. इससे Lakhimpur Kheri illegal liquor mafia पर शिकंजा कसने की कोशिश होगी.
जंगलों में ड्रोन से होगी निगरानी
अभियान में सिर्फ शराब बनाने वालों पर ही नजर नहीं रहेगी, बल्कि संदिग्ध वाहनों की भी सघन चेकिंग की जाएगी. हाईवे और राज्य मार्गों के किनारे बने ढाबों पर भी जांच होगी. पुलिस और आबकारी टीम यह देखेगी कि कहीं इन जगहों से अवैध शराब की बिक्री, ढुलाई या भंडारण तो नहीं हो रहा. संदिग्ध गतिविधि मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का जोर उन रास्तों और ठिकानों पर रहेगा, जहां से Lakhimpur Kheri liquor smuggling की आशंका रहती है. जरूरत के हिसाब से ड्रोन निगरानी भी कराई जाएगी.
दुकानों और ढाबों पर भी जांच
शराब की सरकारी दुकानों, मॉडल शॉप और कैंटीनों को भी अभियान में जांच के दायरे में रखा गया है. अगर कहीं निर्धारित कीमत से ज्यादा यानी ओवररेटिंग पर शराब बेचने की शिकायत मिलती है, तो संयुक्त टीम जांच करेगी. शिकायत सही निकली तो विक्रेता और अनुज्ञापन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. यानी लखीमपुर खीरी में चल रहा यह अभियान सिर्फ कच्ची शराब तक सीमित नहीं रहेगा. Lakhimpur Kheri liquor checking के तहत दुकानों और बिक्री व्यवस्था पर भी नजर रहेगी. प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा.






