ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश—चित्रकूट के छुलछुलिया नदी पर बनेगा पुल, 10.09 करोड़ रुपये की परियोजना का भूमि पूजन क्राइम—बाराबंकी मर्डर केस: 10 साल पहले की लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर पति फरार खेल—IPL 2026: विदेश से ऑक्शन हटाने का फैसला, फ्रेंचाइजियों की लॉजिस्टिक परेशानी बनी बड़ी वजह टेक्नोलॉजी—सेमीकॉन इंडिया 2026 का समापन, 15 बड़ी घोषणाएं हुईं राष्ट्रीय—दीवाली पर पटाखे-सुतली बम फोड़ने के नियम क्या हैं? सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, जानिए कहां है पूरी पाबंदी पॉलिटिक्स—जालौन में 2027 का चुनावी गणित: माधौगढ़-उरई-कालपी तीनों सीटों पर क्या कहते हैं जातीय समीकरण? भारत—भारत-न्यूजीलैंड FTA लागू, निर्यातकों को मिलेंगे नए अवसर मनोरंजन—रामायण फिल्म में 4000 से ज्यादा गहने क्यों बनाए गए? राम, सीता से लेकर रावण तक के आभूषणों की जानें कहानी विज्ञान—पर्यावरण पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, गिनाईं भारत की उपलब्धियां विदेश—Real Madrid को क्यों कहा जाता है दुनिया का सबसे सफल फुटबॉल क्लब? 15 यूरोपीय खिताब से लेकर कमबैक की पूरी कहानी व्यापार—रामलीला मैदान के पास कितने बाजार, दिल्ली में राहुल गांधी की रैली से व्यापारियों को होगा जबरदस्त फायदा या घाटा? शिक्षा—कौन हैं सीमा द्विवेदी की बहू? जिन्होंने पास की MDS परीक्षा, जानें उनकी उपलब्धि स्थानीय—अयोध्या: तकपुरा गांव की सीसी सड़क निर्माण में ऐसा क्या हुआ? देखते ही भड़क उठे ग्रामीण स्वास्थ्य—सुबह उठते ही मुंह सूखा क्यों रहता है? लोग Google पर सर्च क्यों कर रहे ये सवाल, जानिए 7 बड़ी वजह

---Advertisement---
On: October 17, 2026 10:59 AM

प्रयागराज में नजूल संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़, अधिवक्ता की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र दबोचे गए

प्रयागराज के सलोरी में नजूल संपत्ति विवाद में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और छह कारतूस बरामद हुए.

WhatsApp Join
📢 TV 21 Network से जुड़ें | रिपोर्टर बनें | खबर, फोटो व वीडियो भेजें | विज्ञापन और प्रमोशन के लिए WhatsApp करें: 7060266536

prayagraj lawyer satish chandra

प्रयागराज न्यूजः शहर के सलोरी स्थित चांदपुर में संपत्ति विवाद को लेकर अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र नाथ मिश्रा उर्फ झून्ने (60) और उसके पुत्र नृपेंद्र नाथ मिश्रा (30), निवासी 137डी/1बी, चांदपुर सलोरी, थाना कर्नलगंज, प्रयागराज के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को 16 अक्टूबर 2026 को बेली अस्पताल के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, एक खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 को सलोरी में नजूल संपत्ति पर कब्जे को लेकर अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव और देवेंद्र नाथ मिश्रा के बीच विवाद हुआ था. बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था और इस संबंध में पहले भी मुकदमे दर्ज कराए गए थे.

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
आरोप है कि घटना वाले दिन देवेंद्र नाथ मिश्रा अपने पुत्र नृपेंद्र और अन्य लोगों के साथ जमीन पर कब्जे की नीयत से बाउंड्री पार कर अंदर पहुंचा. इस दौरान विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई और देवेंद्र नाथ मिश्रा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सतीश चंद्र श्रीवास्तव को गोली मार दी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई
मृतक के परिजनों की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 382/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बरामद लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस के संबंध में मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 30 भी बढ़ाई गई है.

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार पिता-पुत्र के खिलाफ कर्नलगंज थाने में वर्ष 2025 में भी एक मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त वर्तमान अधिवक्ता हत्याकांड में भी दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस टीम ने की कार्रवाई
आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में कर्नलगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र, उपनिरीक्षक लाल भरत यादव, उपनिरीक्षक देवेश सिंह परिहार, मुख्य आरक्षी गोविन्द प्रसाद, मुख्य आरक्षी अतुल कुमार सिंह, आरक्षी सुमित कुमार, रिजर्व आरक्षी विनीत चौधरी, दिग्विजय प्रसाद और तेज प्रकाश खरवार शामिल रहे.

Google पर खबरों में TV 21 Network ज़्यादा देखना चाहते हैं?

⭐ हमें अपना Preferred Source बनाएं
TV 21 Network Official Logo – हिंदी न्यूज़ वेबसाइट | ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा समाचार और विश्वसनीय खबरें

TV 21 Network Desk

TV 21 Network की संपादकीय टीम, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय, राजनीति, अपराध, शिक्षा, व्यापार, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक तेज़, सटीक और निष्पक्ष तरीके से पहुंचाने का प्रयास करती है. हमारा उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता देना है.

Leave a Comment