Uttarakhand THDC Tunnel Accident: मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. Pipalkoti Tunnel Accident के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. उन्होंने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया तथा रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से मौके पर आवश्यक जानकारी ली.
टीएचडीसी की Vishnugad-Pipalkoti Hydroelectric Project के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है. टनल के करीब 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा और पानी भरने की स्थिति उत्पन्न हुई. THDC Tunnel Accident के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग किया जाए. उन्होंने बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस सहित सभी टीमों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा टनल में फंसे शेष 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए.
लगातार हो रही है निगरानी
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को घटनाक्रम, अब तक किए गए रेस्क्यू और मौके पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. जिलाधिकारी ने बताया कि टनल में फंसे 22 लोगों में से अब तक 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि शेष 3 लोगों की तलाश और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है. घटना में अब तक 7 लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना है. रेस्क्यू किए गए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है, जहां स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है.
अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि Pipalkoti Rescue Operation के साथ-साथ घायलों के उपचार, परिजनों की सहायता और घटनास्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न हो. उन्होंने बचाव दलों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने और अभियान को पूरी गंभीरता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए. बता दें कि इस मौके पर काबीना मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री हरक सिंह, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, सभासद राजा जोशी, आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, चंद्रशेखर वशिष्ठ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे.










