ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश—चित्रकूट के छुलछुलिया नदी पर बनेगा पुल, 10.09 करोड़ रुपये की परियोजना का भूमि पूजन क्राइम—बाराबंकी मर्डर केस: 10 साल पहले की लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर पति फरार खेल—IPL 2026: विदेश से ऑक्शन हटाने का फैसला, फ्रेंचाइजियों की लॉजिस्टिक परेशानी बनी बड़ी वजह टेक्नोलॉजी—सेमीकॉन इंडिया 2026 का समापन, 15 बड़ी घोषणाएं हुईं राष्ट्रीय—दीवाली पर पटाखे-सुतली बम फोड़ने के नियम क्या हैं? सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, जानिए कहां है पूरी पाबंदी पॉलिटिक्स—जालौन में 2027 का चुनावी गणित: माधौगढ़-उरई-कालपी तीनों सीटों पर क्या कहते हैं जातीय समीकरण? भारत—भारत-न्यूजीलैंड FTA लागू, निर्यातकों को मिलेंगे नए अवसर मनोरंजन—रामायण फिल्म में 4000 से ज्यादा गहने क्यों बनाए गए? राम, सीता से लेकर रावण तक के आभूषणों की जानें कहानी विज्ञान—पर्यावरण पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, गिनाईं भारत की उपलब्धियां विदेश—Real Madrid को क्यों कहा जाता है दुनिया का सबसे सफल फुटबॉल क्लब? 15 यूरोपीय खिताब से लेकर कमबैक की पूरी कहानी व्यापार—रामलीला मैदान के पास कितने बाजार, दिल्ली में राहुल गांधी की रैली से व्यापारियों को होगा जबरदस्त फायदा या घाटा? शिक्षा—कौन हैं सीमा द्विवेदी की बहू? जिन्होंने पास की MDS परीक्षा, जानें उनकी उपलब्धि स्थानीय—अयोध्या: तकपुरा गांव की सीसी सड़क निर्माण में ऐसा क्या हुआ? देखते ही भड़क उठे ग्रामीण स्वास्थ्य—सुबह उठते ही मुंह सूखा क्यों रहता है? लोग Google पर सर्च क्यों कर रहे ये सवाल, जानिए 7 बड़ी वजह

---Advertisement---
On: October 22, 2026 3:09 AM

नोएडा एलिवेटेड रोडः सेक्टर-62 से सेक्टर-18 जाने वालों को एक हफ्ते दिक्कत, जानिए नया रूट

Noida News: नोएडा में एक हफ्ते के लिए एलिवेटेड रोड पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके पीछे की वजह को जानिए.

WhatsApp Join
📢 TV 21 Network से जुड़ें | रिपोर्टर बनें | खबर, फोटो व वीडियो भेजें | विज्ञापन और प्रमोशन के लिए WhatsApp करें: 7060266536

noida elevated road closed

Noida Sector 62 to Sec 18 New Route: नोएडा की एलिवेटेड रोड पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अगले एक सप्ताह तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के पास सड़क की मरम्मत के चलते सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले लेन को एक सप्ताह के लिए बंद किया गया है. डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण इस मार्ग पर यातायात बंद रखा जाएगा.

एलिवेटेड रोड पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार गड्ढा होने के बाद प्राधिकरण ने दोबारा मरम्मत कराने का फैसला लिया है. मौके पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और प्रभावित लेन पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. वहीं, सेक्टर-18 से सेक्टर-62 की ओर जाने वाले लेन पर यातायात सामान्य रूप से जारी है.

क्यों बंद रहेगा एलिवेटेड रोड ?
सेक्टर-27 से सेक्टर-60 तक बनी करीब 4.8 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड पर रविवार को सड़क की ऊपरी परत धंस गई थी. मरम्मत के बाद यातायात शुरू कराया गया, लेकिन मंगलवार को उसी स्थान पर दोबारा गड्ढा होने से सड़क की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे. गड्ढे में सड़क के नीचे मौजूद सरिया भी दिखाई देने लगा था. फिलहाल, इसका अभी कोई नए रूट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

नोएडा प्राधिकरण ने सौंपी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की और ब्रिज कॉरपोरेशन के इंजीनियरों से तकनीकी जांच कराने का फैसला किया है. जांच में सड़क की ऊपरी परत के साथ नीचे मौजूद कंक्रीट और स्टील स्ट्रक्चर की स्थिति का आकलन किया जाएगा. इससे बार-बार सड़क धंसने की वजह पता लगाने में मदद मिलेगी.

किन लोगों को हो सकती दिक्कत
एलिवेटेड रोड दिल्ली से नोएडा होते हुए गाजियाबाद, 7X सोसायटियों और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वाले लोगों के लिए प्रमुख मार्ग है. ऐसे में सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की दिशा में एक लेन बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की जरूरत होगी. मरम्मत के दौरान इस दिशा में यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

ये जरूर पढ़ेंः प्रयागराज सिक्सलेन पुल: स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक, 9.8 किमी रोड का टेस्टिंग, कब दौड़ेंगे वाहन?

एलिवेटेड रोड की कितनी लागत
करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस एलिवेटेड रोड को वर्ष 2017 में आम लोगों के लिए खोला गया था. अब एक सप्ताह तक चलने वाले मरम्मत कार्य और प्रस्तावित तकनीकी जांच के बाद ही सड़क की स्थिति और गड्ढे की वजह को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

देश की राजनीति, क्राइम, लोकल, शिक्षा, व्यापार, खेल की हर छोटी-बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए TV21 Network से जुड़े रहें. ताजा खबरें पढ़ने या राजनीति के हर छोटी-बड़ी बारीकी को समझने के लिए TV21 Network चैनल को सब्सक्राइब करें. हर छोटी-बड़ी खबरों के अपडेट के लिए एक कदम आगे रहें.

Google पर खबरों में TV 21 Network ज़्यादा देखना चाहते हैं?

⭐ हमें अपना Preferred Source बनाएं
TV 21 Network Official Logo – हिंदी न्यूज़ वेबसाइट | ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा समाचार और विश्वसनीय खबरें

TV 21 Network Desk

TV 21 Network की संपादकीय टीम, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय, राजनीति, अपराध, शिक्षा, व्यापार, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक तेज़, सटीक और निष्पक्ष तरीके से पहुंचाने का प्रयास करती है. हमारा उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता देना है.

Leave a Comment