Meerut Neela Drum Case: मेरठ के चर्चित मुस्कान केस में एक नया मोड़ आया है. 14 अक्टूबर को मुस्कान को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद उसकी 10 महीने की बेटी राधा के भविष्य को लेकर मुंबई का एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर फैजान अंसारी मेरठ पहुंचा है. फैजान ने कोर्ट में आवेदन देकर राधा की परवरिश, पढ़ाई और शादी तक की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जताई है.
मुंबई से मेरठ पहुंचे फैजान अंसारी का कहना है, कि मैं एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हूं. उसने नीले ड्रम हत्या कांड मामले की दोषी मुस्कान की बेटी को गोद लेने की अच्छा जाहिर की है. इसके लिए वह कोर्ट पहुंचा है.
मुस्कान की बेटी की चिंता
फैजान अंसारी ने बताया कि 14 अक्टूबर को जब से मुस्कान को फांसी की सजा हुई है. तब से उसके मन में उसकी 10 महीने की मासूम बेटी राधा को लेकर चिंता है. इसी लिए वो उसकी स्कूली शिक्षा, कॉलेज से लेकर शादी तक की पूरी जिम्मेदारी उठाना चाहता है. इसके लिए उसने कोर्ट में लिखित आवेदन दिया है और फाइनेंशियल प्रूफ के तौर पर आईटी रिटर्न और बैंक स्टेटमेंट देने की बात भी कही है.
जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार
फैजान ने बताया कि मुस्कान की बड़ी बेटी पीहू अपने दादा-दादी / नाना-नानी के पास है. इसलिए उसे उसकी जरूरत नहीं है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो उसकी भी जिम्मेदारी लेने को तैयार है. कानून के हिसाब से वो एक लड़की को अडॉप्ट नहीं कर सकता है. इसलिए उसे स्पॉन्सर करना चाहता है. फैजान नहीं चाहता कि 10 महीने की बच्ची पर वो असर पड़े जो हरकत उसकी मां ने की है.
फैजान की सालाना इनकम
अपनी कमाई पर फैजान ने कहा कि वो बड़े ब्रांड्स को प्रमोट करता है और उसकी सालाना इनकम 20 से 30 लाख के आस-पास है जो ऊपर-नीचे होती रहती है. फैजान ने अपने सोशल वर्क का हवाला देते हुए बताया कि जब सैफ अली खान पर हमला हुआ था, तो उनकी जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा की उसने कैश से मदद की थी और एमएलए आशीष शेलार से मिलकर उसे ऑटो दिलाने की रिक्वेस्ट भी की थी. उसका कोई एनजीओ या ट्रस्ट नहीं है, उसकी सोशल मीडिया की रीच की वजह से वो ऐसे कामों से जुड़ता है.
ये जरूर पढ़ेंः पहले भरोसा जीता, फिर जेब पर किया हाथ साफ; शाहजहांपुर में दो वारदातों का खुलासा
इन्फ्लुएंसर ने क्या मांग की
आखिर में फैजान ने एक बड़ी मांग भी रखी. उसने कहा कि जब मुस्कान को फांसी हो तो जिस लड़के को उसने मारा है, उस लड़के की मां भी वहां मौजूद हो, इस तरह का कानून बनना चाहिए. फिलहाल जिला शासकीय अधिवक्ता ने फैजान को हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जल्द जवाब देने की बात कही है.
देश की राजनीति, क्राइम, लोकल, शिक्षा, व्यापार, खेल की हर छोटी-बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए TV21 Network से जुड़े रहें. ताजा खबरें पढ़ने या राजनीति के हर छोटी-बड़ी बारीकी को समझने के लिए TV21 Network चैनल को सब्सक्राइब करें. हर छोटी-बड़ी खबरों के अपडेट के लिए एक कदम आगे रहें.
Google पर खबरों में TV 21 Network ज़्यादा देखना चाहते हैं?
⭐ हमें अपना Preferred Source बनाएं







1 thought on “मेरठ नीला ड्रम केसः मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का मुस्कान की बेटी को बड़ा ऑफर, जानिए क्या है डिमांड”