ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश—चित्रकूट के छुलछुलिया नदी पर बनेगा पुल, 10.09 करोड़ रुपये की परियोजना का भूमि पूजन क्राइम—बाराबंकी मर्डर केस: 10 साल पहले की लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर पति फरार खेल—IPL 2026: विदेश से ऑक्शन हटाने का फैसला, फ्रेंचाइजियों की लॉजिस्टिक परेशानी बनी बड़ी वजह टेक्नोलॉजी—सेमीकॉन इंडिया 2026 का समापन, 15 बड़ी घोषणाएं हुईं राष्ट्रीय—दीवाली पर पटाखे-सुतली बम फोड़ने के नियम क्या हैं? सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, जानिए कहां है पूरी पाबंदी पॉलिटिक्स—जालौन में 2027 का चुनावी गणित: माधौगढ़-उरई-कालपी तीनों सीटों पर क्या कहते हैं जातीय समीकरण? भारत—भारत-न्यूजीलैंड FTA लागू, निर्यातकों को मिलेंगे नए अवसर मनोरंजन—रामायण फिल्म में 4000 से ज्यादा गहने क्यों बनाए गए? राम, सीता से लेकर रावण तक के आभूषणों की जानें कहानी विज्ञान—पर्यावरण पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, गिनाईं भारत की उपलब्धियां विदेश—Real Madrid को क्यों कहा जाता है दुनिया का सबसे सफल फुटबॉल क्लब? 15 यूरोपीय खिताब से लेकर कमबैक की पूरी कहानी व्यापार—रामलीला मैदान के पास कितने बाजार, दिल्ली में राहुल गांधी की रैली से व्यापारियों को होगा जबरदस्त फायदा या घाटा? शिक्षा—कौन हैं सीमा द्विवेदी की बहू? जिन्होंने पास की MDS परीक्षा, जानें उनकी उपलब्धि स्थानीय—अयोध्या: तकपुरा गांव की सीसी सड़क निर्माण में ऐसा क्या हुआ? देखते ही भड़क उठे ग्रामीण स्वास्थ्य—सुबह उठते ही मुंह सूखा क्यों रहता है? लोग Google पर सर्च क्यों कर रहे ये सवाल, जानिए 7 बड़ी वजह

---Advertisement---
On: October 21, 2026 11:25 AM

पहले भरोसा जीता, फिर जेब पर किया हाथ साफ; शाहजहांपुर में दो वारदातों का खुलासा

शाहजहांपुर के मदनापुर में जेब काटकर रुपये चोरी करने के आरोप में मोहित उर्फ अर्जुन गिरफ्तार हुआ है. पुलिस ने 15,260 रुपये बरामद किए और चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया. उसका साथी साहिल फरार है.

WhatsApp Join
📢 TV 21 Network से जुड़ें | रिपोर्टर बनें | खबर, फोटो व वीडियो भेजें | विज्ञापन और प्रमोशन के लिए WhatsApp करें: 7060266536

shahjahanpur pickpocketing accused arrested

शाहजहांपुर न्यूजः मदनापुर थाना पुलिस ने जेब काटकर रुपये चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 15,260 रुपये बरामद करने का दावा किया है. पूछताछ के दौरान पुलिस ने जेब काटने की दो घटनाओं का खुलासा किया है. मामले में आरोपी के फरार साथी की तलाश की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ अर्जुन के रूप में हुई है. उसे ग्राम पियरिया के पास अंडरपास से गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि 18 अक्टूबर को दो लोगों ने जेब से रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. एक व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये और दूसरे व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये गायब हुए थे. शिकायतों के आधार पर मदनापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी.

मोटरसाइकिल पर बैठाकर बनाते थे निशाना
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह साहिल नाम के युवक के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था. दोनों लोगों को बहलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाते थे और मौका देखकर उनकी जेब से रुपये निकाल लेते थे.

ये भी पढ़ेंः इकबालपुर गांव में पकड़ा गया करीब 5 फीट का सांप, पुलिस और वन विभाग पहुंचा

कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, मोहित उर्फ अर्जुन के खिलाफ शाहजहांपुर, हरदोई और उन्नाव में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है, जबकि फरार साथी साहिल की तलाश जारी है.

Google पर खबरों में TV 21 Network ज़्यादा देखना चाहते हैं?

⭐ हमें अपना Preferred Source बनाएं
TV 21 Network Official Logo – हिंदी न्यूज़ वेबसाइट | ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा समाचार और विश्वसनीय खबरें

TV 21 Network Desk

TV 21 Network की संपादकीय टीम, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय, राजनीति, अपराध, शिक्षा, व्यापार, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक तेज़, सटीक और निष्पक्ष तरीके से पहुंचाने का प्रयास करती है. हमारा उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता देना है.

1 thought on “पहले भरोसा जीता, फिर जेब पर किया हाथ साफ; शाहजहांपुर में दो वारदातों का खुलासा”

Leave a Comment