ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश—चित्रकूट के छुलछुलिया नदी पर बनेगा पुल, 10.09 करोड़ रुपये की परियोजना का भूमि पूजन क्राइम—बाराबंकी मर्डर केस: 10 साल पहले की लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर पति फरार खेल—IPL 2026: विदेश से ऑक्शन हटाने का फैसला, फ्रेंचाइजियों की लॉजिस्टिक परेशानी बनी बड़ी वजह टेक्नोलॉजी—सेमीकॉन इंडिया 2026 का समापन, 15 बड़ी घोषणाएं हुईं राष्ट्रीय—दीवाली पर पटाखे-सुतली बम फोड़ने के नियम क्या हैं? सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, जानिए कहां है पूरी पाबंदी पॉलिटिक्स—जालौन में 2027 का चुनावी गणित: माधौगढ़-उरई-कालपी तीनों सीटों पर क्या कहते हैं जातीय समीकरण? भारत—भारत-न्यूजीलैंड FTA लागू, निर्यातकों को मिलेंगे नए अवसर मनोरंजन—रामायण फिल्म में 4000 से ज्यादा गहने क्यों बनाए गए? राम, सीता से लेकर रावण तक के आभूषणों की जानें कहानी विज्ञान—पर्यावरण पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, गिनाईं भारत की उपलब्धियां विदेश—Real Madrid को क्यों कहा जाता है दुनिया का सबसे सफल फुटबॉल क्लब? 15 यूरोपीय खिताब से लेकर कमबैक की पूरी कहानी व्यापार—रामलीला मैदान के पास कितने बाजार, दिल्ली में राहुल गांधी की रैली से व्यापारियों को होगा जबरदस्त फायदा या घाटा? शिक्षा—कौन हैं सीमा द्विवेदी की बहू? जिन्होंने पास की MDS परीक्षा, जानें उनकी उपलब्धि स्थानीय—अयोध्या: तकपुरा गांव की सीसी सड़क निर्माण में ऐसा क्या हुआ? देखते ही भड़क उठे ग्रामीण स्वास्थ्य—सुबह उठते ही मुंह सूखा क्यों रहता है? लोग Google पर सर्च क्यों कर रहे ये सवाल, जानिए 7 बड़ी वजह

---Advertisement---
On: October 24, 2026 8:56 AM

आजमगढ़ नवजात की मौतः गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल पर ग़फ़लत के आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

आजमगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं. पूरे मामले को समझिए.

WhatsApp Join
📢 TV 21 Network से जुड़ें | रिपोर्टर बनें | खबर, फोटो व वीडियो भेजें | विज्ञापन और प्रमोशन के लिए WhatsApp करें: 7060266536

azamgarh lalganj newborn death case

Azamgarh Lalganj Newborn Death Case: आजमगढ़ के लालगंज में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. जहां देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर स्थित गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाया है.

परिजनों का दावा है कि अस्पताल को पूर्व में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीज भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल दोबारा संचालित होने लगा. परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

गंभीरपुर थाना इलाके का केस
बताया गया कि आजमगढ़ जिले में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर रोहुआ जलालपुर गांव निवासी संजय की पत्नी अर्चना ने तीन दिन पहले लालगंज के आसमा हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया था. जन्म के बाद तबीयत खराब होने पर नवजात को गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग
परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीन दिनों तक इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई और गलत दवा दिए जाने से बच्चे की मौत हो गई. हालत बिगड़ने पर नवजात को जौनपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं नवजात की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. जहां शव लेकर अस्पताल के सामने बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे.

ये जरूर पढ़ेंः मेरठ नीला ड्रम केसः मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का मुस्कान की बेटी को बड़ा ऑफर, जानिए क्या है डिमांड

आजमगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था
हालांकि पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहां मौत के कारणों और परिजनों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. वहीं परिजन अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग पहले भी इसे सीज कर चुका था, लेकिन बाद में अस्पताल दोबारा संचालित होने लगा. इस घटना ने क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों के संचालन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं.

देश की राजनीति, क्राइम, लोकल, शिक्षा, व्यापार, खेल की हर छोटी-बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए TV21 Network से जुड़े रहें. ताजा खबरें पढ़ने या राजनीति के हर छोटी-बड़ी बारीकी को समझने के लिए TV21 Network चैनल को सब्सक्राइब करें. हर छोटी-बड़ी खबरों के अपडेट के लिए एक कदम आगे रहें.

Google पर खबरों में TV 21 Network ज़्यादा देखना चाहते हैं?

⭐ हमें अपना Preferred Source बनाएं
TV 21 Network Official Logo – हिंदी न्यूज़ वेबसाइट | ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा समाचार और विश्वसनीय खबरें

TV 21 Network Desk

TV 21 Network की संपादकीय टीम, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय, राजनीति, अपराध, शिक्षा, व्यापार, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक तेज़, सटीक और निष्पक्ष तरीके से पहुंचाने का प्रयास करती है. हमारा उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता देना है.

Leave a Comment