देश के लगभग 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को जिस तारीख का इंतजार था, आखिरकार उसकी भी घोषणा हो गई है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त किस दिन किसानों के खाते में आएगी, इसका ऐलान कर दिया गया है. पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त आगामी 30 अक्टूबर यानी अगले शुक्रवार को खाते में आएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2000 रुपये की सौगात देश के किसानों को सौंपेंगे.
हालांकि, पीएम किसान की 24वीं किस्त कहां से जारी होगी, इसे लेकर अभी अपडेट नहीं आया है. दिवाली से पहले 2000 रुपये की सौगात मिलना किसानों के लिए एक बेहतर गिफ्ट है. पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी हुई थी. इसके बाद से किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार था. माना जा रहा था कि दशहरे तक किसानों को यह सौगात मिल सकती है. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ, लेकिन अब दिवाली से पहले उनके खाते में 2000 रुपये आ जाएंगे.
किन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान की 24वीं किस्त?
1. एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को पीएम किसान योजना का फायदा नहीं मिलेगा.
2. जिनके पास खेती योग्य जमीन नहीं है, उन्हें पीएम किसान योजना का लाभ नहीं दिया जाता है.
3. अगर किसान ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं की है, तो उसकी किस्त अटक सकती है.
4. जिन किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ है, उन्हें किस्त मिलने में परेशानी आ सकती है.
5. अगर किसान परिवार का कोई सदस्य केंद्र या राज्य सरकार के किसी भी पद तैनात है. या फिर पूर्व अधिकारी कर्मचारी है.
6. इसी तरह केंद्र या राज्य सरकार में वर्तमान या पूर्व मंत्री रहे परिवार के सदस्यों पर भी योजना के नियम लागू होते हैं.
7. अगर किसान परिवार के किसी सदस्य ने पिछले आकलन वर्ष में आयकर का भुगतान किया है, तो उसे लाभ नहीं दिया जाएगा.
8. डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर को भी लाभ नहीं दिया जाता है.
पीएम किसान योजना की e-KYC कैसे करें?
1. अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर आधार OTP की मदद से मुफ्त में ई-केवाईसी कर सकते हैं.
2. अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर बायोमेट्रिक के जरिए पूरा करवा सकते हैं.
पीएम किसान योजना में लैंड सीडिंग जरूरी
1. पीएम किसान योजना का फायदा उन किसानों के परिवारों को मिलता है, जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड वैध है. इसलिए इन किसानों को अपना लैंड सीडिंग स्टेटस भी चेक करना चाहिए.
2. इसके लिए पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर Know Your Status पर जाकर लैंड सीडिंग के सामने Yes या No देख सकते हैं.
3. अगर यहां NO दिखाई दे रहा है, तो किसान अपनी खतौनी, जमाबंदी और आधार कार्ड की कॉपी लेकर संबंधित लेखपाल या पटवारी से संपर्क कर जमीन का रिकॉर्ड अपडेट करा सकते हैं.
घर बैठे ऐसे चेक करें पीएम किसान का स्टेट
1. किसान अपना स्टेटस ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं.
2. पीएम किसानकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
3. Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें.
4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें,.
5. Get Data पर क्लिक करें.
6. इसके बाद e-KYC, आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग का स्टेटस देखा जा सकता है.
किस्तें कब-कब मिलती हैं?
पीएम किसान योजना के तहत तीन किस्तें हर साल इस तरह आती हैं-
पहली किस्त: अप्रैल-जुलाई
दूसरी किस्त: अगस्त-नवंबर
तीसरी किस्त: दिसंबर-मार्च
ये जरूर पढ़ेंः यूपी सरकारी योजनाः बेटी की शादी में मिलेंगे ₹20,000, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया
कौन पात्र है और आवेदन कैसे करें?
पीएम किसान योजना में आवेदन करने और फायदा पाने के लिए किसान को इन शर्तें पूरी करनी होती हैं-
1. आवेदनकर्ता भारतीय नागरिक होना चाहिए.
2. उनके नाम पर खेती योग्य जमीन हो.
3. किसान छोटे या सीमांत श्रेणी में आए.
4. आयकर रिटर्न दाखिल न किया हो.
देश की राजनीति, क्राइम, लोकल, शिक्षा, व्यापार, खेल की हर छोटी-बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए TV21 Network से जुड़े रहें. ताजा खबरें पढ़ने या राजनीति के हर छोटी-बड़ी बारीकी को समझने के लिए TV21 Network चैनल को सब्सक्राइब करें. हर छोटी-बड़ी खबरों के अपडेट के लिए एक कदम आगे रहें.
Google पर खबरों में TV 21 Network ज़्यादा देखना चाहते हैं?
⭐ हमें अपना Preferred Source बनाएं






