Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर यानी शुक्रवार को आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि 23 अक्टूबर को देशभर में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. एक तरफ दक्षिण भारत के राज्यों में मूसलाधा बारिश होगी, तो दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत में मौसम शुष्क बना रहैगा.
इस बीच, IMD ने कहा है कि 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम बनेगा, जिसकी वजह से बंगाल और ओडिशा में 27 से 28 अक्टूबर के दौरान आंधी-तूफान आने की आशंका है. इस दौरान हवा की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि कल दक्षिण के राज्यों समेत कुल 11 राज्यों में बारिश होने के आसार हैं.
पहाड़ी राज्यों में भी बूंदाबांदी
IMD ने आगे बताया कि 24 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय हो सकता है, जिसकी वजह से पहाड़ी राज्यों में बूंदाबांदी हो सकती है और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.
कई जगहों पर भर गया पानी
इसके अलावा, कोमोरिन क्षेत्र और उससे सटे हिस्सों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में व्यापक बारिश होगी. इस बीच, उत्तर-पूर्वी मॉनसून की सक्रियता के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने से जलाशयों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है और कई स्थानों पर पानी भर गया है.
ये जरूर पढ़ेंः MLA से कितना अलग होता है MLC चुनाव? कौन कर सकता है वोट, कितनी मिलती है सैलरी, जानिए सब कुछ
कहां-कहां होगी तेज बारिश
IMD ने कहा है कि 23 अक्टूबर को तमिलनाडु, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में 30 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार (जो झोंकों में 60 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है) से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश होने और 30-40 किमी/घंटे (जो बढ़कर 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है) की गति से तेज़ हवाएँ चलने के आसार जताए गए हैं.
देश की राजनीति, क्राइम, लोकल, शिक्षा, व्यापार, खेल की हर छोटी-बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए TV21 Network से जुड़े रहें. ताजा खबरें पढ़ने या राजनीति के हर छोटी-बड़ी बारीकी को समझने के लिए TV21 Network चैनल को सब्सक्राइब करें. हर छोटी-बड़ी खबरों के अपडेट के लिए एक कदम आगे रहें.
Google पर खबरों में TV 21 Network ज़्यादा देखना चाहते हैं?
⭐ हमें अपना Preferred Source बनाएं






