UP Govt Scheme: उत्तर प्रदेश में जनकल्याण के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं का मकसद सिर्फ गरीब परिवारों की आर्थिक मदद इतना होता है. इन्हीं योजनाओं में से एक अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब परिवारों की बेटियों के लिए चलाई जा रही है. इस योजना के तहत बेटियों की शादी के दौरान आर्थिक मदद दी जाती है.
दरअसल, हम विवाह अनुदान योजना की बात कर रहे हैं. प्रदेश में गरीब परिवारों के उत्थान के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इस योजना में अन्य पिछड़ा वर्ग के असहाय, गरीब और बीपीएल परिवारों की बेटियों की शादी के दौरान आर्थिक मदद करने का प्रावधान किया गया है. बताया जाता है कि हर बेटी की शादी के लिए 20000 रुपए की मदद की जाती है.
विवाह अनुदान योजना का किसे मिलेगा लाभ?
1. विवाह अनुदान योजना का लाभ सिर्फ अन्य पिछड़े वर्ग के गरीब, असहाय और बीपीएल परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद दी जाती है.
2. शहरी क्षेत्रों में रहने वाले उन लोगों को लाभ दिया जाता है, जिनकी वार्षिक आय 56,460 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की आय 46,080 रुपए से ज्यादा न हो.
3. इसके अलावा, लड़की 18 साल और लड़के की उम्र 21 साल या फिर उससे अधिक होनी चाहिए.
परिवार की कितनी बेटियों को मिलता है लाभ?
विवाह अनुदान योजना की सबसे जरूरी बात यह है कि एक परिवार में ज्यादा से ज्यादा 2 बेटियों को ही विवाह अनुदान दिया जाएगा. अगर आपके घर में 2 से ज्यादा बेटियां है, तो सिर्फ दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा, बाकी एक बेटी को लाभ नहीं दिया जाएगा. अगर परिवार में कोई आदमी नहीं है यानी किसी कारणवश उसकी मृत्यु हो जाती है, तो उसके बाद बेसहारा महिला या विधवा आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्हें जाति प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता नहीं होगी.
विवाह अनुदान योजना में आवेदन कैसे करें?
1. अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको जन सुविधा केंद्र, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के माध्यम से या फिर इस वेबसाइट पर (https://shadianudan.upsdc.gov.in/) पर सीधे आवेदन करना होगा.
2. इस योजना में आवेदन शादी की तारीख से 90 दिन पहले या फिर विवाह होने के 90 दिन बाद तक ऑनलाइन करना होगा.
3. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी के साथ-साथ सभी स्व-सत्यापित अपलोड किए दस्तावेज (आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शादी कार्ड, विधवा या दिव्यांग व्यक्ति के मामले में प्रमाण पत्र समेत बैंक खाते की प्रिट आउट अपने पास रखें.
ये जरूर पढ़ेंः UP Ration Card: यूपी में राशन कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन, जानिए दस्तावेज, पात्रता, फीस और स्टेटस की पूरी जानकारी
विवाह अनुदान योजना में क्या-क्या डॉक्युमेंट्स?
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शादी का कार्ड
- विधवा या दिव्यांग के प्रमाण पत्र (अगर विधवा हो या दिव्यांग हो तब)
- बैंक खाते की पासबुक की फोटो
देश की राजनीति, क्राइम, लोकल, शिक्षा, व्यापार, खेल की हर छोटी-बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए TV21 Network से जुड़े रहें. ताजा खबरें पढ़ने या राजनीति के हर छोटी-बड़ी बारीकी को समझने के लिए TV21 Network चैनल को सब्सक्राइब करें. हर छोटी-बड़ी खबरों के अपडेट के लिए एक कदम आगे रहें.
Google पर खबरों में TV 21 Network ज़्यादा देखना चाहते हैं?
⭐ हमें अपना Preferred Source बनाएं







1 thought on “यूपी सरकारी योजनाः बेटी की शादी में मिलेंगे ₹20,000, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया”