ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश—चित्रकूट के छुलछुलिया नदी पर बनेगा पुल, 10.09 करोड़ रुपये की परियोजना का भूमि पूजन क्राइम—बाराबंकी मर्डर केस: 10 साल पहले की लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर पति फरार खेल—IPL 2026: विदेश से ऑक्शन हटाने का फैसला, फ्रेंचाइजियों की लॉजिस्टिक परेशानी बनी बड़ी वजह टेक्नोलॉजी—सेमीकॉन इंडिया 2026 का समापन, 15 बड़ी घोषणाएं हुईं राष्ट्रीय—दीवाली पर पटाखे-सुतली बम फोड़ने के नियम क्या हैं? सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, जानिए कहां है पूरी पाबंदी पॉलिटिक्स—जालौन में 2027 का चुनावी गणित: माधौगढ़-उरई-कालपी तीनों सीटों पर क्या कहते हैं जातीय समीकरण? भारत—भारत-न्यूजीलैंड FTA लागू, निर्यातकों को मिलेंगे नए अवसर मनोरंजन—रामायण फिल्म में 4000 से ज्यादा गहने क्यों बनाए गए? राम, सीता से लेकर रावण तक के आभूषणों की जानें कहानी विज्ञान—पर्यावरण पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, गिनाईं भारत की उपलब्धियां विदेश—Real Madrid को क्यों कहा जाता है दुनिया का सबसे सफल फुटबॉल क्लब? 15 यूरोपीय खिताब से लेकर कमबैक की पूरी कहानी व्यापार—रामलीला मैदान के पास कितने बाजार, दिल्ली में राहुल गांधी की रैली से व्यापारियों को होगा जबरदस्त फायदा या घाटा? शिक्षा—कौन हैं सीमा द्विवेदी की बहू? जिन्होंने पास की MDS परीक्षा, जानें उनकी उपलब्धि स्थानीय—अयोध्या: तकपुरा गांव की सीसी सड़क निर्माण में ऐसा क्या हुआ? देखते ही भड़क उठे ग्रामीण स्वास्थ्य—सुबह उठते ही मुंह सूखा क्यों रहता है? लोग Google पर सर्च क्यों कर रहे ये सवाल, जानिए 7 बड़ी वजह

---Advertisement---
On: October 21, 2026 8:35 PM

प्रयागराज सिक्सलेन पुल: स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक, 9.8 किमी रोड का टेस्टिंग, कब दौड़ेंगे वाहन?

प्रयागराज में स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक बने 9.8 किमी लंबे सिक्सलेन पुल की लोड टेस्टिंग शुरू हो गई है. नवंबर में एक लेन और 15 दिसंबर से दोनों लेन पर आवागमन शुरू करने का लक्ष्य है.

WhatsApp Join
📢 TV 21 Network से जुड़ें | रिपोर्टर बनें | खबर, फोटो व वीडियो भेजें | विज्ञापन और प्रमोशन के लिए WhatsApp करें: 7060266536

prayagraj six lane bridge

प्रयागराज सिक्सलेन रोड: शहर में आवागमन को सुगम बनाने के लिए स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक बनाए जा रहे 9.800 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन पुल की लोड टेस्टिंग शुरू हो गई है. परीक्षण के दौरान पुल पर 25 से 30 भारी वाहनों को एक साथ खड़ा करके उसकी क्षमता और मजबूती की जांच की जा रही है. इस पुल के शुरू होने से प्रयागराज आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

पुल की क्षमता और मजबूती परखने के लिए लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया अगले 10 से 15 दिनों तक चलने की जानकारी दी गई है. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षण पूरा होने के बाद पुल पर यातायात शुरू करने की तैयारी है.

नवंबर में एक लेन पर शुरू होगा आवागमन
योजना के मुताबिक, 15 से 20 नवंबर के बीच पुल की एक लेन पर यातायात शुरू किया जा सकता है. पहले चरण में प्रतापगढ़ से प्रयागराज आने वाली लेन पर वाहनों को चलाने की तैयारी है. इसके करीब एक महीने बाद, यानी 15 दिसंबर से दोनों लेन पर नियमित आवागमन शुरू करने का लक्ष्य बताया गया है.

1,947 करोड़ रुपये से अधिक की लागत
इस सिक्सलेन पुल का निर्माण 1,947 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है. पुल शुरू होने के बाद लखनऊ, अयोध्या और प्रतापगढ़ की ओर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रास्ता अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है. इससे शहर में यातायात व्यवस्था को भी राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ेंः जौनपुर: निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, सरकारी मानकों की कसौटी पर काम

10 नवंबर तक टेस्टिंग पूरी करने का लक्ष्य
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट मैनेजर नुसरतुल्लाह के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है. मार्ग प्रकाश व्यवस्था की टेस्टिंग 8 सितंबर को की गई थी. अब लोड टेस्टिंग की जा रही है, जिसे 10 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य बताया गया है.

देश की राजनीति, क्राइम, लोकल, शिक्षा, व्यापार, खेल की हर छोटी-बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए TV21 Network से जुड़े रहें. ताजा खबरें पढ़ने या राजनीति के हर छोटी-बड़ी बारीकी को समझने के लिए TV21 Network चैनल को सब्सक्राइब करें. हर छोटी-बड़ी खबरों के अपडेट के लिए एक कदम आगे रहें.

Google पर खबरों में TV 21 Network ज़्यादा देखना चाहते हैं?

⭐ हमें अपना Preferred Source बनाएं
TV 21 Network Official Logo – हिंदी न्यूज़ वेबसाइट | ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा समाचार और विश्वसनीय खबरें

TV 21 Network Desk

TV 21 Network की संपादकीय टीम, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय, राजनीति, अपराध, शिक्षा, व्यापार, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक तेज़, सटीक और निष्पक्ष तरीके से पहुंचाने का प्रयास करती है. हमारा उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता देना है.

1 thought on “प्रयागराज सिक्सलेन पुल: स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक, 9.8 किमी रोड का टेस्टिंग, कब दौड़ेंगे वाहन?”

Leave a Comment